फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रेमनगर अस्पताल में मैन्युअल बन रहे मरीजों के पर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIकंप्यूटर में ऑनलाइन सिस्टम इन्स्टॉल नहीं होने के कारण आ रही समस्या
I
Iप्रेम नगर उप जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों के मैन्युअल पर्चे बनवाए जा रहे हैं। जबकि अस्पताल में पर्चे बनाने के लिए कंप्यूटर उपलब्ध हैं लेकिन कंप्यूटर में ऑनलाइन सिस्टम उपलब्ध नहीं है। ऐसे में मैन्युअल पर्चे बनाने में समय ज्यादा लगता है। पर्चे बनवाने के लिए मरीजों को घंटों लाइन में लगे रहना पड़ता है।
I
I
I
Iप्रेमनगर अस्पताल में सीएमएस का रिटायरमेंट हो चुका है। कार्यवाहक सीएमएस अस्पताल का कार्यभार संभाल रहे हैं। हालांकि अस्पताल की व्यवस्था बिगड़ी ही चल रही हैं। अस्पताल में लंबे समय से आईसीयू तैयार नहीं हो पाया है। आईसीयू चलाने के लिए ऑक्सीजन समेत रैंप की व्यवस्था भी नहीं हो पाई है। अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए कई प्रयास किए गए लेकिन जगह की कमी के चलते ऑक्सीजन प्लांट नहीं लग पाया। ऐसे में अस्पताल में आईसीयू शुरू ही नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iकंप्यूटर में ऑनलाइन सिस्टम इन्स्टॉल नहीं किया गया है। इसके अलावा आईसीयू का काम जारी है। इसके लिए बिजली की व्यवस्था की जा रही है। -डॉ. शिव मोहन शुक्ला, कार्यवाहक सीएमएस, प्रेम नगर अस्पतालI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें