फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बरसात में बढ़े पीलिया, वायरल फीवर और उल्टी-दस्त के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
Iशहर में बारिश के कारण लोग पीलिया, वायरल फीवर और उल्टी-दस्त की चपेट में आ रहे हैं। उप जिला चिकित्सालय लंढौर में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी है। यहां आमतौर पर ओपीडी में प्रतिदिन दो सौ से ढाई सौ मरीज पहुंचते हैं लेकिन इन दिनों संख्या 300 के पार है। चिकित्सक लोगों को सतर्क और जागरूक रहने की अपील कर रहे हैं। सीएमएस डाॅ. केएस चौहान ने बताया कि अस्पताल में दो से तीन महीने से पीलिया के मरीज सबसे अधिक पहुंचे हैं। इसमें बच्चों की संख्या अधिक है। इसके अलावा वायरल फीवर और उल्टी-दस्त के मरीज भी इन दिनों बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि इन बीमारियों से बचाव के लिए पानी उबालकर ठंडा होने पर उसको छानकर पीएं। बाहर का खाना जैसे स्ट्रीट फूड खाते समय संभव हो तो डिस्पोजल गिलास और प्लेट का उपयोग करें। बासी भोजन के सेवन से बचें।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें