फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सरकारी अस्पताल में निजी लैब का बोलबाला, स्वास्थ्य विभाग करेगा जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
Iप्रेम नगर अस्पताल में निजी पैथाेलॉजिस्ट कर रहे भर्ती मरीजों की जांचI
विज्ञापन




प्रेम नगर उप जिला चिकित्सालय में निजी लैब के पैथोलॉजिस्ट भर्ती मरीजों की जांच करने आ रहे हैं। नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि उन्हें डॉक्टर के कहने पर निजी कर्मचारियों को बुलाना पड़ रहा है। इस मामले में अस्पताल प्रशासन ने नर्सिंग स्टाफ को नोटिस जारी किया है। इस संबंध में सीएमओ के स्तर से जांच की जाएगी। जांच के लिए सीएमओ को पत्र भी लिखा गया है।

अस्पताल में मरीजों की जांच चंदन पैथोलॉजी से टायअप करके निशुल्क की जाती है। अस्पताल प्रशासन को जानकारी मिली कि अस्पताल में निजी पैथोलॉजी के कर्मचारी मरीजों की जांच के लिए आ रहे हैं। इसके बाद अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश कुमार सिंह आहलूवालिया ने नर्सिंग स्टाफ को नोटिस जारी किया। नोटिस के बाद नर्सिंग स्टाफ ने सीएमएस को ज्ञापन दिया और कहा कि डॉक्टर की ओर से निजी कर्मचारी बुलाने की बात कही जाती है। इस संबंध में आरकेडिया उप प्रधान गीता बिष्ट ने सीएमओ डॉ. संजय को पत्र लिखकर कमेटी गठित कर जांच की मांग की है।
विज्ञापन


I- चंदन लैब की जांच पर भरोसा नहींI

गीता बिष्ट ने कहा कि अस्पताल के डॉक्टर को चंदन पैथोलॉजी लैब की जांच पर भरोसा नहीं है। इसलिए निजी लैब के कर्मचारी बुलाए जा रहे हैं। यहां पर यह स्थिति है तो पहाड़ों पर क्या होगी जहां डॉक्टर और लैब की कमी रहती है। इसके अलावा डॉक्टर को यह निर्देश दें कि वह मरीजों को जेनेरिक दवाएं ही लिखें। ब्रांडेड दवाएं अस्पताल में नहीं मिलती हैं और बाहर उनका दाम अधिक होता है।
विज्ञापन






Iकोट
I

I
I

Iइस संबंध में चंदन डायग्नोस्टिक से बात हुई है और इनके नंबर भी जारी किए गए हैं। भर्ती मरीजों के लिए यहां से आने वाले लैब टेक्नीशियन ही जांच करेंगे। यह व्यवस्था पहले से है। इसका पालन न करने पर नोटिस जारी किए गए हैं।
I

Iडॉ. राजेश कुमार सिंह आहलूवालिया, सीएमएस, प्रेम नगर उप जिला चिकित्सालय
I

I
I

Iप्रेम नगर अस्पताल से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। निजी पैथोलॉजिस्ट का जांच करना गलत है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
I

Iडॉ. संजय जैन, सीएमओ, देहरादूनI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें