फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चोरी की बैटरी के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कंटनेर ट्रक से बैटरी चोरी के आरोप में बड़ा रामपुर निवासी परवेज को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से चोरी की बैटरी बरामद कर ली गई है। बीते मंगलवार को विनीत कुमार निवासी ननौता सहारनपुर ने कंटेनर ट्रक से बैटरी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका ट्रक मिलन चौक से नीचे सरना नदी किनारे खड़ा था। जब वे सुबह पहुंचे तो बैटरी गायब थी।
विज्ञापन



Iखुखरी के साथ युवक को दबोचाI
पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान मोहम्मद आजम निवासी रामपुर के अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।


Iपति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का केसI

कोतवाली पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। तहरीर में स्नेहा निवासी तेलपुर ने कहा कि उसका विवाह देवेंद्र यादव निवासी आसनबाग हरबर्टपुर के साथ हुआ है। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उस पर दहेज के लिए दबाव बनाते हैं। आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। तंग आकर मायके में रह रही हूं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति, ससुर मिठ्ठन लाल, सास उर्मिला देवी, देवर रमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें