विद्या वाहिनी एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से रविवार को विद्या वाहिनी मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में बालक और बालिका वर्ग के कुल 70 प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया। मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और क्षेत्र में ड्रग-फ्री पछवादून का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा। प्रतिभागियों ने नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साइलेज फेडरेशन लिमिटेड, सहकारिता विभाग के अध्यक्ष डॉ. हर्षुल शर्मा और सभासद धीरेंद्र पटवाल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर ट्रस्ट सचिव आयुष वर्मा, अध्यक्ष आस्था कौशिक, कोषाध्यक्ष आकृति गुलेरिया समेत अन्य पदाधिकारी, सदस्य और प्रतिभागी मौजूद रहे। संवाद