फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पार्किंग की समस्या होगी दूर, जगह चिह्नित करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIडीएम ने नगर निगम में अधिकारियों की बैठक ली, कहा- बनाएं बहुमंजिला पार्किंग
I
I
I
Iदून में जाम और पार्किंग की समस्या को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने नगर निगम और अन्य विभागों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से दून में ऑटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग बनाने की दिशा में कदम बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

I
I
I
Iशनिवार सुबह 11.15 बजे डीएम नगर निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बैठक कर कहा कि शहर की मुख्य समस्या जाम और सड़कों पर वाहन पार्क होना है। उन्होंने नगर निगम से ऑटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग बनाने के लिए जगह चिन्हित करने के निर्देश दिए। नगर निगम के अफसरों ने निगम कार्यालय परिसर, तिब्बती मार्केट के पास, गांधी पार्क और पलटन बाजार के पास, राजपुर रोड पर, मैक्स अस्पताल के पास, काबुल हाउस सर्वे चौक के पास, पुरानी तहसील के पास जमीन उपलब्ध होने की बात कही। कहा कि कई जगहों पर दूसरे विभागों से अनुमति लेनी होगी। डीएम ने कहा कि पार्किंग व्यवस्था में सुधारने के लिए सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय करें। उन्होंने अधिकारियों से सुझाव भी मांगे। बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल आदि रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें