देहरादून। जिला खेल कार्यालय की ओर से अंडर-17 बालक व बालिका वर्ग की जिला स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें परेड ग्राउंड की टीम ने दोनों वर्ग में जीत हासिल कर दोहरा खिताब अपने नाम किया। इससे पहले टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। परेड ग्राउंड में आयोजित प्रतियोगिता में बालक वर्ग के छह मुकाबले खेले गए। पहले मैच में परेड ग्राउंड ने एसजीआरआर तालाब को 57-02 से, इलाइट हाउस स्कूल ने सुभाष चंद एकेडमी को 37-08 से, माउंट लिट्रा स्कूल ने डीवीआईएस को 57-03 से, ब्रुकलीन स्कूल ने सेंट मैरी स्कूल को 16-09 से, परेड ग्राउंड बी ने डीवीआईएस बी को 39-08 से और केवीयंस ने सेंट पॉल को 41-12 से हराया। बालिका वर्ग में परेड ग्राउंड ने सेंट पी क्लब को 20-0 से, आर्मी पब्लिक स्कूल बीरपुर ने इलाईट स्कूल को 20-0 से, सेंट मेरी ने सुभाष चंद क्लब को 27-0 से, सेंट पैट्रिक्स स्कूल ने माउंट लिट्रा स्कूल को 14-05 से, सीजेएम ने आर्मी पब्लिक स्कूल बीरपुर को 20-03 से और आखिरी मैच में सेंट मैरी ने एसजीआरआर पटेलनगर को 26-06 से करारी शिकस्त दी। मा.सि.रि.