फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आंधी के बाद फायर ब्रिगेड की परेड, 15 स्थानों पर गिरे पेड़ हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
रात में आंधी से शहर के कई स्थानों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आंधी में पेड़ गिरने से सुबह यातायात बंद रहा। जगह-जगह से फायर ब्रिगेड को सूचनाएं मिलती रहीं, जिससे उनकी भी विधिवत परेड होती रही। रात 11 बजे के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां इधर से उधर दौड़ने लगीं। 15 जगहों पर पेड़ गिरे थे, जहां पर सुबह 11 बजे तक उसे हटाने में पूरी टीम जुटी रही।
विज्ञापन

आंधी और बारिश के बीच फायर ब्रिगेड के फोन की घंटियां भी बजनी शुरू हो गईं थीं। बृहस्पतिवार रात पौने ग्यारह बजे से सुबह 10 बजे तक 15 जगहों से फायर ब्रिगेड को पेड़ टूटने की सूचनाएं मिलीं। इन सूचनाओं पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और पेड़ों को काटकर मार्ग को सुचारू कराया। सीएफओ राजेंद्र खाती ने बताया कि प्रेमनगर चौक, सीएम आवास, कुठाल गेट, मालसी डियर पार्क, मैक्स अस्पताल, जाखन, राजपुर रोड, विधानसभा रेलवे फाटक के पास, डिफेंस कॉलोनी, सर्कुलर रोड व्हेलम ब्वॉयज स्कूल के पास पेड़ टूटने की सूचनाएं मिली थीं। इन सभी जगहों पर पेड़ों को हटाकर यातायात सुचारू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें