स्नातक में 356, मास्टर्स में 269 व पीएचडी में 225 सीट
विवि में प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थियों की लिए इस बार स्नातक की 356 सीट निर्धारित की गई हैं। इन पर अभ्यर्थी अपनी योग्यता के आधार पर प्रवेश पाएंगे। इसमें बीएससी एजी की 130, बीवीएससी एंड एएच की 62, बीएससी कम्यूनिटी साइंस की 70, बीएससी फिशरीज की 24, बीटेक फूडटेक की 30 और बीटेक बायोटेक की 40 सीट शामिल हैं। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. विनोद कुमार ने बताया कि बीटेक बायोटेक की 50 प्रतिशत सीट इस बार पंत विवि के माध्यम से भरी जाएंगी जबकि अब तक यह सीट जेईई मेंस के माध्यम से भरी जाती रही हैं। वहीं, मास्टर्स के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 269 सीट और पीएचडी के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों की 225 सीट रहेंगी। वहीं डिप्लोमा इन वेटनरी फार्मेसी एंड लाइवस्टाॅक एक्सटेंशन में 30 सीट के लिए मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
एमबीए सहित एग्रीबिजनेस व पीएचडी मैनेजमेंट में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू
पंतनगर। विवि की ओर से एमबीए व एमबीए एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट के लिए भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसमें लिए सी-मैट व कैट प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जायेंगे। परीक्षा नियंत्रक डाॅ कुमार ने बताया कि इस प्रक्रिया में जो पहले आवेदन कर चुके हैं, उनके अलावा नए अभ्यर्थी भी भाग ले सकते हैं।