फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंकज सिंह हत्याकांड: आरोपी दोस्त ने कबूला जुर्म, बताई खौफनाक वारदात की पूरी कहानी

Fri, 06 Mar 2020 11:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/खतौली (मुजफ्फरनगर)
विज्ञापन
पंकज सिंह हत्याकांड - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

देहरादून के प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिंह की हत्या की वजह आरोपी दोस्त ने पुलिस रिमांड में बताई। उसने बताया कि प्रॉपर्टी के पैसों के लेनदेन को लेकर की गई थी। छह घंटे की रिमांड पर आए हत्यारोपी रोजी उर्फ सुरेन्द्र उपाध्याय ने यह खुलासा किया है।

विज्ञापन


बताया कि दून से लाकर पहले पंकज को शराब पिलाई गई। बाद में खतौली के जंगल में ले जाकर के अंदर ही गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद हो गया है। 

दून के आदर्श कालोनी निवासी प्रापर्टी डीलर पंकज सिंह का गोली लगा शव आठ फरवरी को खतौली में जानसठ बस अड्डे के सामने कार से बरामद हुआ था। पत्नी अंशु सिंह ने टिहरी जेल में बंद देहरादून निवासी बदमाश जितेंद्र रावत उर्फ जित्ती, मेरठ निवासी यतेंद्र चौधरी, मुजफ्फरनगर निवासी रामबीर और खतौली के मोहल्ला पक्काबाग रोजी उर्फ  सुरेंद्र उपाध्याय को आरोपित किया था। जितेंद्र रावत टिहरी जेल में बंद है। आरोपी यतेंद्र चौधरी, रोजी उर्फ सुरेंद्र उपाध्याय और रामबीर एक-एक कर पुलिस से आत्मसमर्पण कर गए थे। 

विज्ञापन

कोर्ट से छह घंटे के रिमांड पर लेकर पूछताछ की

खतौली पुलिस ने  शुक्रवार को आरोपी रोजी उर्फ सुरेंद्र उपाध्याय को कोर्ट से छह घंटे के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पुलिस ने रोजी की निशानदेही पर मीरापुर बस अड्डे के पास एक खेत में दबा हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस बरामद कर लिए। इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि आरोपी रोजी ने पूछताछ में बताया कि उनके पंकज सिंह पर प्रॉपर्टी को लेकर कई लाख रुपये थे। 

वह रुपये नहीं लौटा रहा था। इसलिए उन्होंने पंकज की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि पहले पंकज को शराब पिलाई और उसको कार में लेकर खतौली आए। सात फरवरी की रात को खतौली क्षेत्र के गांव खेड़ी कुरैशी के जंगल में ले जाकर कार में अगली सीट पर बैठे पंकज सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इंस्पेक्टर त्यागी ने बताया कि रिमांड पर लाए गए आरोपी रोजी ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिंह की उसने और रामबीर ने ही तमंचों से चार गोलियां मारकर हत्या की थी। रामबीर ने कार में अपना तमंचा छोड़ दिया था। रामबीर का तमंचा आठ फरवरी को ही पुलिस ने कार से बरामद किया था।
विज्ञापन

जितेंद्र रावत की हत्या कराने की फिराक में था पंकज सिंह

देहरादून के टिहरी जेल में बंद बदमाश जितेंद्र रावत ने प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिंह की हत्या कराने की योजना तैयार की थी। पुलिस के मुताबिक जितेंद्र रावत का भी पंकज सिंह पर प्रॉपर्टी के पैसों के लेन देन को लेकर विवाद हुआ था। पंकज सिंह जेल से बाहर निकलते ही जितेंद्र रावत की हत्या कराने की फिराक में लगा हुआ था। अगर जितेंद्र रावत हत्या नहीं कराता तो जेल से बाहर निकलते ही पंकज सिंह उसकी हत्या करवा देता।

पुलिस के मुताबिक प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिंह की हत्या करके आरोपियों की शव को गंगनहर में फेंककर ठिकाने लगाने की थी। आरोपी शव को डिग्गी में बंद करके चले तो अचानक कार के पिछले टायर में पंक्चर हो गया था। इसलिए आरोपी कार को जानसठ अड्डे से पास बने पुलिस सहायता केंद्र के निकट छोड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें