शासन ने उप शिक्षा निदेशकों की पदोन्नति कर उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा पंकज शर्मा की तैनाती संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के पद पर की है। जबकि जिला शिक्षा अधिकारी चमोली श्रीकांत पुरोहित को संयुक्त निदेशक मध्याह्न भोजन के पद पर तैनात किया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, शिक्षा विभाग में उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत कर उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। सभी पदोन्नत अधिकारियों के अनुभव और दक्षता से विभागीय कार्यों में और गति आएगी। इससे शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। ब्यूरो