पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देने के दौरान मौजूद प्रशिक्षक। स्रोत विभाग
साहिया। न्याय पंचायत उदपाल्टा के ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत जल संचय का प्रशिक्षण दिया गया। पांच दिनों तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्हें पेयजल व्यवस्था, प्राकृतिक जल स्रोतों को सूखने से बचाने व पशुओं के लिए पेयजल उपलब्ध करने आदि की जानकारी दी गई। सरदार महिपाल राजेंद्र स्नातकोत्तर कालेज में चल रहे प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर राजेंद्र सिंह चौहान ने ग्राम पंचायतों में कराए जाने वाले विकास कार्यों को धरातल पर उतारने और विभिन्न मदों में कराए जाने वाले विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। वीपीडीओ सोनम फर्स्वाण ने बजट के उपयोग के बारे में बताया। प्रशिक्षण के दौरान साहिया-नेवी की प्रधान बिंद्रा देवी, रानी गांव के प्रधान परम सिंह तोमर, उदपाल्टा की प्रधान बबली राय, कुरोली के प्रधान रविंद्र राय, उपरोली की प्रधान राधा देवी, ईच्छला के प्रधान अजब सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद