फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पलटन बाजार है पहला प्रयोग, दून में बनेंगे कई पिंक बूथ, नारी सुरक्षा के लिए किया गया समर्पित

Fri, 04 Oct 2024 09:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

पिंक बूथों पर महिला अपराध से जुड़ी हर शिकायत का निस्तारण किया जाएगा। डीएम सविन बंसल ने बताया कि अन्य स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां महिला सुरक्षा के लिहाज से ऐसे बूथ खोलने की जरूरत है।
विज्ञापन
डीएम सविन बंसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र के पहले दिन राजधानी में पहला पिंक बूथ पलटन बाजार में स्थापित कर नारी सुरक्षा को समर्पित किया गया। यह सामान्य पुलिस बूथ नहीं है, महिला सुरक्षा के लिए इसके बड़े मायने हैं। इसे डीएम सविन बंसल ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू कराया है।

विज्ञापन


पलटन बाजार में प्रयोग सफल होने पर शहर के विभिन्न हिस्सों में पिंक बूूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों पर महिला अपराध से जुड़ी हर शिकायत का निस्तारण किया जाएगा। थानाक्षेत्र में खुलने वाले पिंक बूथ की मानीटरिंग थाना प्रभारी करेंगे। डीएम सविन बंसल ने बताया कि अन्य स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां महिला सुरक्षा के लिहाज से ऐसे बूथ खोलने की जरूरत है। खासकर बाजार, मॉल, स्कूल-कॉलेज के आसपास ऐसे बूथ खोले जाएंगे।

ये भी पढ़ें...Cyber Attack: साइबर हमलों से सुरक्षित नहीं हो पाया उत्तराखंड, 72 वेबसाइट ऑडिट में पाई गईं थीं असुरक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन


बूथ को संचार के साधनों जैसे वायरलेस सेट आदि से लैस किया जाएगा, ताकि तत्काल जानकारी प्रसारित व प्राप्त की जा सके। इसमें जरूरत के अनुसार महिला आरक्षी की तैनाती की जाएगी। देहरादून में गुलाबी रंंग के यह पुलिस बूथ महिला सुरक्षा के लिए मुस्तैद नजर आएंगे। दरअसल, पिंक बूथ एक हेल्प डेस्क है, जो महिलाओं की सुरक्षा व अन्य मुद्दों में सहायता करेगा। बूथ पर सिर्फ महिला पुलिस की तैनाती रहेगी।I

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें