खेल निदेशालय की ओर से गुरुनानक मिशन पब्लिक स्कूल में चल रही अनुसूचित जनजाति कबड्डी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया है। दूसरे दिन बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में पजिटीलानी की टीम विजेता रही। चकराता की टीम को दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल चकराता और कचटा के बीच खेला गया। इसमें चकराता की टीम विजयी रही। दूसरे सेमीफाइनल में पजिटीलीनी ने कालसी को हराया। फाइनल मुकाबला पजिटीलानी और चकराता के बीच खेला गया। इसमें पजिटीलानी की टीम ने जीत हासिल कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को प्रधानाचार्य रणवीर सिंह तोमर ने ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रवीन चौहान, जवाहर दत्त शर्मा, मनोज चौहान, सुनील कुमार, संजय राठौर, नरेंद्र चौहान, अंकित आदि उपस्थित रहे। संवाद