फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलिवरी के लिए आए पैकेट ब्रांच से गायब, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवाली पर आए पैकेट डिलीवरी ऑफिस की शाखा से गायब हो गए। कंपनी के अधिकारी की ओर से ऑफिस इंचार्ज के खिलाफ आईएसबीटी चौकी में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में एक्सप्रेस लॉजेस्टिक प्राइवेट लिमिटेड नाम से डिलीवरी ऑफिस है। इस ऑफिस ई-कॉमर्स कंपनियों से मंगाया गया सामान डिलीवर होता है। कंपनी के क्लस्टर हेड रमेश चंद ने बताया कि दीवाली के समय पर यहां ऑडिट हुआ था। ऑडिट में 774 पैकेट कम थे। इनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। इसके साथ ही करीब 14 हजार रुपये सीओडी में भी कम आए थे। चौकी पुलिस के अनुसार रमेश चंद ने बताया कि ब्रांच के इंचार्ज पीयूष सक्सेना थे। सारी जिम्मेदारी सक्सेना की ही थी। ऐसे में रमेश चंद की शिकायत पर पुलिस ने पीयूष सक्सेना के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मा.सि.रि.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें