विकासनगर। पछवादून विकास मंच ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख प्रकट किया। मंच संयोजक अतुल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में उनके द्वारा देशहित में किए गए कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। इस मौके पर मुकेश शर्मा, आमोद शर्मा, अमन, मोहन खत्री, भूपेंद्र सिंह, वीर सिंह राणा, कैप्टन जग्गी, बृजेश कुमार, राकेश कश्यप, सुनीता देवी, मनजीत कौर आदि उपस्थित रहे। संवाद