फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ओवरलोड वाहनों पर जिम्मेदारों ने ओढी खामोशी की चादर

विज्ञापन
विज्ञापन
I- ई-रिक्शा और जुगाड़ वाहनों में ढोया जा रहा सरिया
विज्ञापन

I

I- जुगाड़ वाहनों पर भी अंकुश नहीं लग रहाI

क्षेत्र की सड़कों पर ओवरलोड वाहन काल बनकर दौड़ रहे हैं। पुलिस-प्रशासन और आरटीओ विभाग इन पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। वाहन चालक बेखौफ होकर परिवहन नियम की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ई-रिक्शा और जुगाड़ वाहनों में लदे लोहे के सरिया और एंगिल कभी भी हादसे की वजह बन सकते हैं।

ई-रिक्शा में केवल सवारियां के लिए हैं, लेकिन संपर्क मार्ग तो दूर मुख्य बाजार में भी सरिया और लोहे के एंगिल ले जाते हुए ई-रिक्शा साफ देखे जा रहे हैं। ऐसे वाहनों से राहगीरों को हमेशा खतरा बना रहता है। ई-रिक्शा के पलटने की भी आशंका बनी रहती है। स्थानीय निवासी सुरेश चंद, नरेशपाल, श्याम सिंह का कहना है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में ऐसे वाहनों से खतरा ज्यादा रहता है। पुलिस-प्रशासन ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्ती नहीं कर रहा है। इस कारण बाजार और संपर्क मार्ग पर ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iपरिवहन विभाग नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाता है। ओवरलोड वाहनों पर भी लगातार कार्रवाई की जाती है।
I

I
I

Iरावत सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन
I

I
I

I
I

Iओवरलोड वाहनों को लेकर पुलिस-प्रशासन गंभीर है। खनन सामग्री से भरे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अक्सर अभियान चलाया जाता है। ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के लिए सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देशत किया गया है।
I

Iभाष्कर शाह, सीओ विकासनगरI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें