फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में कर्मचारियों को सैलरी मिली न सेवा विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
I- सेवा विस्तार और दिसंबर 2023 के वेतन की मांग के साथ 42 दिन से हैं कार्य बहिष्कार पर
विज्ञापन

I

I
I

I- उपनल और पीआरडी के माध्यम से नियुक्त इन आउटसोर्स कर्मचारियों की 31 दिसंबर 2023 को सेवा हुई समाप्तI

आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में उपनल और पीआरडी के माध्यम से नियुक्त आउटसोर्स कर्मचारियों का 31 दिसंबर 2023 से सेवा विस्तार नहीं हुआ। ऐसे कर्मचारियों का कहना है कि सेवा विस्तार के साथ दिसंबर 2023 का वेतन भी नहीं मिला। सेवा विस्तार होने पर अब तक तीन महीने का वेतन बाकी होगा। इसी मांग के साथ ये सभी विवि परिसर में बीते 42 दिन से कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे हैं।



कर्मचारियों ने बताया कि उत्तराखंड आयुर्वेदिक विवि के मुख्य परिसर के कर्मचारियों के अलावा ऋषिकुल और गुरुकुल के कर्मचारियों का भी कार्य बहिष्कार जारी है। यहां के कर्मचारी भी रोजाना देहरादून आकर हड़ताल में शामिल होते हैं। कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से विवि परिसर में सफाई के साथ ही अन्य कार्य भी बाधित चल रहे हैं। विवि परिसर में गंदगी फैली है और मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है। कर्मचारी पिछले 40 दिन से हड़ताल पर बैठे हैं। सैलरी न आने की वजह से कर्मचारियों को परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iशासन से निर्देश के बाद भी नहीं हुई कार्यवाईI

उपनल, पीआरडी महासंघ के उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय हर्रावाला के विभाग के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि शासन की ओर से यह कहा गया है कि कर्मचारियों का 11 महीने का सेवा विस्तार किया जाए, लेकिन विवि प्रशासन सिर्फ तीन महीने का ही सेवा विस्तार कर रहा है। इसके अलावा कर्मचारियों का दिसंबर से वेतन नहीं मिला है। कहा कि उनकी मांग सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें