फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सामूहिक कीर्तन का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। ग्राम भाऊवाला में महिलाओं ने सामूहिक कीर्तन का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर वातावरण भक्तिमयी बना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत गणपति भजन के साथ की गई जिसके बाद महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना दिया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा महिलाओं के निरंतर सामूहिक कीर्तन किए जाने से धर्म और समाज में जागरूकता का वातावरण बनता है और सामाजिक एकता को भी मजबूती मिलती है। कीर्तन कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भक्ति रस में सराबोर होकर भगवान का गुणगान किया। इस मौके पर गीता पांडेय, बाला देवी, इंदू, प्रेमलता देवी, पूजा उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें