फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रेम और शांति को लेकर कार्यशाला का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

विकासनगर। द सेपियंस स्कूल में राज विद्या केंद्र प्रेम रावत फांउडेशन संस्थान ने पीस इज पॉसिबल विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में प्रेम व शांति को स्थापित करने का संदेश दिया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए शिबा यादव, अल्पना वर्मा, रघुनाथ सिंह नेगी, नीलम राणा, महेश कोटियाल, राकेश, रविकांत शर्मा, जगदीश ठाकुर आदि अतिथियों ने कहा प्रेम व शांति की स्थापना के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मार्ग में बाधाएं बहुत आती हैं लेकिन सभी लोगों को एकाग्रता बनाकर अपने प्रयासों को जारी रखना चाहिए। इस अवसर पर संस्थान की बनाई एक वीडियो का प्रदर्शन भी किया गया। इसके साथ ही संस्थान की ओर से विद्यालय के पदाधिकारियों को सम्मानित करने के अलावा प्रेम रावत की लिखी स्वयं की आवाज नामक पुस्तक भी भेंट की गई। कार्यशाला में विद्यालय की अध्यक्ष इंदिरा रानी सपरा, प्रबंधक रविकांत सपरा, रशिता सपरा, प्रधानाचार्य नवीन तनेजा, सुमालती उनियाल, नंदी बिष्ट, मानसी पाल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें