देहरादून। देहराखास स्थित सुरकंडा माता मंदिर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि देहराखास के स्थानीय पार्षद आलोक कुमार ने किया। शिविर में मुख्य रूप से न्यूरो दर्द, हड्डियों की समस्याएं, जोड़ों का दर्द और चक्कर आने जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीजों का विशेषज्ञों ने निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में न्यूरोसर्जन डॉ. गौरव शर्मा और डॉ. दिव्या और उनकी टीम ने मरीजों की समस्याओं को सुना और उन्हें आधुनिक फिजियोथेरेपी व रोबोटिक न्यूरोरिहैब तकनीकों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर कुलदीप शर्मा, निशांत जैन, राकेश राठौर, राजीव शर्मा, महेश चंदोला, डॉ. गुरु प्रसाद, प्रीति श्रीवास्तव और संतोष शर्मा उपस्थित रहे।