फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रेरणा और ध्यान पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरांचल विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद सभागार में साध्वी भगवती सरस्वती के साथ युवाओं के लिए प्रेरणा और ध्यान पर विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया गया। चांसलर जितेंद्र जोशी, कार्यकारी निदेशक डॉ. अभिषेक जोशी ने आध्यात्मिक नेत्री और प्रेरक वक्ता साध्वी भगवती सरस्वती का स्वागत किया। साध्वी भगवती सरस्वती ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार रखे। कार्यक्रम में डीन यूआईटी डॉ. एसडी पांडेय, डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. सुमित चौधरी, डॉ. एसके जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iउत्तराखंड भ्रमण कर 108 कलश किए एकत्रितI

माया देवी एजुकेशन फाउंडेशन की प्रबंध निदेशक डॉ. तृप्ति जुयाल सेमवाल ने मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत उत्तराखंड भ्रमण कर 108 कलश एकत्रित किए हैं। डॉ. तृप्ति की ये अमृत कलश यात्रा महासू देवता मंदिर हनोल से दो अक्तूबर को शुरू हुई थी। यात्रा टपकेश्वर मंदिर देहरादून में 25 अक्तूबर को समाप्त हुई।



यात्रा के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विशिष्ट अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर, मेयर सुनील उनियाल गामा, महंत कृष्णा गिरी महाराज, महंत भरत गिरी महाराज, देश रत्ना, डिप्टी कमांडेंट, नॉर्डर्न फ्रंटियर, बीना भट्ट रहे। डॉ. तृप्ति ने बताया कि अभियान में 108 गांव, स्कूल, शहीदों के घर और मंदिरों की मिट्टी एकत्र की गई। शहीदों के घरों से मिट्टी इकट्ठा करना बहुत भावुक करने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें