देहरादून। कौलागढ़ स्थित महालेखाकार भवन में ऑडिट सप्ताह के चौथे दिन बृहस्पतिवार को भविष्य निधि संबंधी क्रियाकलाप विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस दौरान उपमहालेखाकार तुषार केन और उपमहालेखाकार अनुज शर्मा के मार्गदर्शन में 10 जनपदों के 20 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर सीएजी के कर्त्तव्यों और दायित्वों पर आधारित विडियो को दिखाया गया। महालेखाकार ने सामान्य भविष्य निधि खातों के रख-रखाव और खाता धारकों तक सहज पहुंचने के लिए गतिशील वेबसाइट के उपयोग की जानकारी दी। वहीं कार्मिकों के परिवारों के पांच से 13 वर्ष के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान उपमहालेखाकार लोकेश दताल, उप निदेशक अनुपम जाखड़, नेहा मित्तल, मुकेश कुमार, अंबिका रैना, अर्पित चौधरी, लोकेश चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद