फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आनंद आश्रम में सत्संग और हवन का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। विश्व जागृति मिशन के आनंद देव लोक आश्रम, अपर तुनवाला में सामूहिक हवन और सत्संग का आयोजन किया गया। यह आयोजन आचार्य महेश शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संत सुधांशु महाराज ने वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि घर में धर्म स्वर्ग के समान है। यह सत्कर्म, प्रेम और सफल जीवन की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि इंद्रियों पर विजय प्राप्त करने वाला ही वास्तविक विजेता होता है। बाहरी आकर्षण हमें कर्म बंधन में बांधते हैं जबकि भीतर का आकर्षण हमें भगवान के करीब लाता है। कार्यक्रम में आचार्य महेश शर्मा, प्रेम भाटिया, सुरेंद्र बागला और सुषमा भाटिया ने भजन सुनाए। इस दौरान प्रधान सुधीर शर्मा, अश्वनी खुराना, जगदीश पोखरियाल, विजय खत्री आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें