विकासनगर। विकासखंड सभागार में शुक्रवार को विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव आयोजित हुआ। इसमें लोकगीत, लोक नृत्य, चित्रकला और कविता लेखन प्रतियोगिताएं हुईं। लोकगीत में कारबारी ग्राम पंचायत प्रथम, सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल द्वितीय रहे। लोक नृत्य में चंद्रबनी प्रथम, सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल तिलवाड़ी द्वितीय रहे। चित्रकला में पारस प्रजापति सुद्धौवाला प्रथम, जोया द अल्टर्स स्कूल रामपुर द्वितीय, मेगा रावत बलूनी पब्लिक स्कूल तिलवाड़ी तृतीय रहीं। कविता लेखन में अंशिका कुड़ियाल बलूनी पब्लिक स्कूल तिलवाड़ी प्रथम, अनन्या नेगी बलूनी पब्लिक स्कूल तिलवाड़ी द्वितीय, ज्योति बलूनी पब्लिक स्कूल तृतीय रहीं। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। ज्येष्ठ उपप्रमुख रामेश्वरी पुंडीर, खंड विकास अधिकारी मुन्नी शाह सहसपुर, अर्काडिया उत्तराखंड संस्कृति समिति सदस्य चंद्रशेखर जोशी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मोहम्मद इमरान सहसपुर, सुनीता, शिखा, अभय पुष्पेंद्र त्यागी, मनोज, राकेश, अनुज, हरिमोहन, नवीन मौजूद रहे। संवाद