फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौजूदा समय में संगठन और शक्ति का होना जरूरी : त्रिवेंद्र

Tue, 13 May 2025 01:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बौद्ध उत्सव मेला समिति के माध्यम से कालसी स्थित प्राचीन अशोक शिलालेख पर परिक्रमा व बुद्ध वंदना का आयोजन किया गया। वहीं, विकासनगर स्थित एक विवाह भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरिद्वार के सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सभी लोगों को भगवान बुद्ध के बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। इसके साथ ही आज के समय में संगठित होकर अपनी ताकत बढ़ाने पर भी ध्यान देना चाहिए।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समिति के पदाधिकारी व अतिथियों ने कालसी के अशोक शिलालेख की परिक्रमा की। इस दौरान उन्होंने शिलालेख के इतिहास के बारे में भी जानकारी हासिल की। उधर, समिति के माध्यम से विकासनगर के एक भवन में आयोजित कार्यक्रम को पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने क्षमा, दया व अहिंसा का संदेश दिया। जो आज के समय में भी प्रासंगिक है। साथ ही उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में संगठन व शक्ति का होना जरूरी है। हाल में पाकिस्तान के साथ उत्पन्न हुई युद्ध की परिस्थिति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारतवासियों के एकजुट होने व उनकी शक्ति के सामने पाकिस्तान को घुटनों पर आना पड़ा। कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, इंद्रराज सिंह सैनी, श्यामवीर सैनी, गुरुनाम सैनी, वीरेंद्र सैनी, राजकुमार सैनी आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जगदीश सिंह कुशवाह, यशपाल सिंह सैनी, रविंद्र सैनी, सत्यम संयम भूर्यान सैनी, चेतन दास सैनी, मैत्री शाक्या, बलवंत सिंह चार्वाक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें