फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हाकम सहित छह आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा धांधली के सरगना हाकम सिंह रावत सहित की छह आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क होगी। जिलाधिकारी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। एसटीएफ ने आरोपियों की संपत्ति का आकलन कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी थी।
विज्ञापन

विदित है कि एसटीएफ ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले का पर्दाफाश किया था। मामले में सरगना हाकम सिंह सहित 40 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था। एसटीएफ ने इन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसके बाद एसटीएफ की ओर से हाकम सिंह सहित आठ आरोपियों की संपत्ति का आकलन कर रिपोर्ट जिलाधिकारी देहरादून को भेजी गई थी। रिपोर्ट मिलने के बाद अब जिलाधिकारी ने हाकम सिंह सहित छह आरोपियों की 17,85,70,181 रुपये की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


इन आरोपियों की संपत्ति होगी जब्त
आरोपी संपति
हाकम सिंह 5,83,39,913
अंकित रमोला 40,70,787
चंदन सिंह मनराल 10,57,88,708
जयजीत दास 51,42,189
मनोज जोशी 11,87,863
दीपक शर्मा 40,40,721
(राशि रुपये में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें