फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कुआंवाला में शराब की दुकान खोलने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कुआंवाला में शराब की दुकान खोले जाने से लोगों में रोष व्याप्त हो गया है। दून रिवर वैली रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन काला और डॉ. वंदना स्वामी ने जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में शराब की दुकान खोले जाने पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि 26 मार्च को दुकान खोले जाने के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बाद भी एक अप्रैल से शराब की दुकान खोल दी गई है। शराब की दुकान मंदिर परिसर और मेडिकल कॉलेज के समीप है। उन्होंने कहा कि शराब की दुकान को जल्द बंद नहीं किया गया तो कुआंवाला, हर्रावाला और सोसायटी के लोग धरना प्रदर्शन करेंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें