फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अली अब्बास जफर से मिलने का मौका, आज देहरादून में प्रशंसकों से होंगे रूबरू

Thu, 12 Sep 2019 07:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अली अब्बास जफर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर अली अब्बास जफर 12 सितंबर को दून में अपने प्रशंसकों से रूबरू होंगे। अमर उजाला ‘मास्टर क्लास विद अली अब्बास जफर’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंगलवार से रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। 

विज्ञापन


हिंदी सिनेमा में अपनी बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर फिल्मों के चलते अली को बालीवुड का डायरेक्टर नंबर वन भी कहा जाता है। वे उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मसूरी रोड स्थित डीआईटी विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार 12 सितंबर को शाम पांच बजे से अपने प्रशंसकों से मिलेंगे। सलमान खान के साथ फिल्म सुल्तान, टाइगर जिंदा है और भारत की कामयाबी के बाद उन्होंने कारोबार के मामले में भी निर्देशक राज कुमार हिरानी की बराबरी कर ली है।

उनकी टाइगर जिंदा है और सुल्तान 300 और भारत 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल है। अब तक ये रिकॉर्ड सिर्फ हिरानी के पास था, जिनकी दो फिल्मों पीके व संजू ने 300 और थ्री इडियट ने 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। अली अब्बास जफर इन दिनों प्राइम वीडियो के साथ एक वेब सीरीज पर काम कर रहे हैं
विज्ञापन


चर्चा है कि उनकी अगली फिल्म शाहरुख खान के साथ हो सकती है। अपने प्रशंसकों और सिनेमा को अपना करियर बनाने के उत्सुक युवाओं से मिलने के लिए अली अब्बास जफर की ये मास्टरक्लास तय हुई है।

 ऐसे कराएं पंजीकरण
अली अब्बास जफर की मास्टर क्लास में शामिल होने के लिए पाठकों को अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखकर हमारे व्हाट्स एप नंबर 7617566171 पर भेजना होगा। आज से पंजीकरण कराया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें