पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत फर्जी पावर एटॉर्नी से जमीन की धोखाधड़ी करने वाले को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बीती छह जुलाई को प्रियंका त्यागी निवासी जनकपुरी, नई दिल्ली ने शिकायत दी थी। बताया था कि उनके पिता की फर्जी पॉवर अटॉर्नी के माध्यम से उनके नाम की जमीन को बेच दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पता चला कि आरोपी जितेंद्र ने विजयवीर नाम के व्यक्ति से अपने नाम पावर ऑफ अटॉर्नी कराने के बाद अतीक अहमद के नाम फर्जी विक्रय अनुबंध पत्र तैयार किया। पुलिस के अनुसार, जितेंद्र कुमार निवासी मुजफ्फरनगर को वहीं से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।