नवरात्र और दशहरे को लेकर मंगलवार को सरकारी अवकाश है। ऐसे में अस्पतालों की ओपीडी हाफ टाइम चलेगी। ओपीडी में मरीजों को दोपहर 12 बजे तक अस्पताल में इलाज मिल सकेगा। दून अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि नवरात्र, रामनवमी और दशहरे को लेकर सरकारी अवकाश के चलते सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक ओपीडी में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। हालांकि, इमरजेंसी में 24 घंटे इलाज किया जा रहा है। मरीजों की संख्या भी पिछले तीन दिन से कम आ रही है। कोरोनेशन अस्पताल की पीएमएस डॉ. शिखा जंगपांगी ने बताया कि कोरोनेशन और गांधी शताब्दी अस्पताल की ओपीडी सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इसके अलावा इमरजेंसी पूरे समय के लिए चलाई जा रही है।