देहरादून। ठंड का मौसम शुरू होने के चलते हर साल की तरह सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का समय बदल गया है। कल (सोमवार) से राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जिला राजकीय कोरोनेशन और गांधी शताब्दी अस्पताल समेत सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सुबह नौ बजे शुरू होगी। अभी तक ओपीडी सुबह आठ से दो बजे तक चल रही थी। एक नवंबर से सर्दियों में ओपीडी के खुलने का समयसुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक हो गया है। राजकीय दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. केसी पंत और राजकीय जिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. शिखा जंगपांगी ने भी इस संबंध में मातहतों को आदेश कर दिया है।