फोटो....
विकासनगर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर में एनएसएस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के चौथे दिन छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। रैली विद्यालय परिसर से शुरू हुई और सरस्वती विहार और तिकोना पार्क से होते हुए अस्पताल रोड पर संपन्न हुई। जहां छात्र-छात्राओं ने साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। शुक्रवार को शिविर का शुभारंभ समाज सेवी खुशीराम जोशी और वरिष्ठ पत्रकार चंदराम राजगुरु ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि हर वर्ष 25 जनवरी को मतदाता दिवस मनाया जाता है। मतदान करना हर एक 18 वर्ष से अधिक आयु की व्यक्ति के लिए आवश्यक है, क्योंकि मतदान के आधार पर ही हम एक स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना कर सकते हैं। इस मौके पर कालिका प्रसाद थपलियाल, कमलेश, अखिलेश कुमार सैनी, गुनगुन, शिवानी, वंशिका जोशी, वंशिका राणा, तान्या जोशी, निकिता चौहान, लकी चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद