फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वक्फ की 1417 संपत्ति ही उम्मीद पोर्टल पर हो सकी अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में पांच हजार से अधिक वक्फ की संपत्ति है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राज्य में वक्फ बोर्ड की 1417 केंद्रीय उम्मीद पोर्टल पर अपलोड हो सकी है, जबकि प्रदेश में वक्फ बोर्ड की कुल 5388 संपत्ति है। प्रदेश में वक्फ की 5388 वक्फ संपत्तियां हैं। इन संपत्तियों को केंद्रीय उम्मीद पोर्टल पर दर्ज करने की अवधि दो दिसंबर तय की गई थी। इसे लेकर वक्फ बोर्ड ने सभी वक्फ प्रबंधन का यह काम पूरा करने के लिए समय सीमा 30 अक्तूबर रखी थी। वक्फ प्रबंधन की मदद के लिए टोल फ्री नंबर आदि भी जारी किए गए पर अपेक्षित गति से काम नहीं हो सका है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वक्फ बोर्ड की केवल 1417 प्रारंभिक स्तर पर दर्ज हो सकी है। 3971 कार्य नहीं हो सका है। जो 1417 भी दर्ज हुई है, उसके बाद उनको चेक करने और सीईओ के माध्यम से एप्रूव्ड किए जाने की प्रक्रिया भी होनी थी, बताया जा रहा है कि यह प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें