क्रिकेटरों को दी जा रही ऑनलाइन ट्रेनिंग देहरादून। लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब की ओर से क्रिकेटरों को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जा रही है। ऑनलाइन प्रोग्राम को दो महीने पूरे हो चुके हैं। युवा खिलाड़ियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खेल में सुधार की टिप्स दी जा रही हैं। फिटनेस के बारे में भी गाइड किया जा रहा है। क्लब के सदस्य नरेंद्र शाह ने कहा कि लॉकडाउन लागू होने के कुछ समय बाद ऑनलाइन प्रोग्राम शुरू किया गया, ताकि खिलाड़ियों की ट्रेनिंग प्रभावित न हो। कहा कि छोटी उम्र के खिलाड़ियों को क्रिकेट व इसके इतिहास का ज्ञान भी दिया जाता है।