फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doiwala News: मां बदरीनाथ दर्शन करने गई, बेटे ने नशेड़ी मामा के साथ मिलकर उड़ाए घर से गहने और नकदी, गिरफ्तार

Sat, 06 Jun 2026 11:06 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (देहरादून)

सार

बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए गई मां की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर बेटे ने अपने मामा के साथ मिलकर घर में रखे सोने के आभूषण और नकदी चुरा ली। ऑनलाइन जुए और नशे की लत के चलते दोनों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामा-भांजे को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां परिवार के साथ भगवान बदरीनाथ के दर्शन करने गई थी। उसकी गैरमौजूदगी में ऑनलाइन जुए की लत में डूबे बेटे ने नशेड़ी मामा के साथ मिलकर घर में रखे सोने के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मामा-भांजे को गिरफ्तार कर किया है। आरोपियों की निशानदेही पर नकदी व गहने भी बरामद किए हैं।

रेशममाजरी पाल मोहल्ला निवासी मोनिका गोस्वामी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह परिवार के साथ बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए गई थीं। लौटने पर अलमारी में रखे सोने के आभूषण और नकदी गायब मिले। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके लुंठी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले। जांच आगे बढ़ने पर शक घर के ही लोगों पर गया। पुलिस ने मोनिका गोस्वामी के पुत्र चिराग बोरा और उनके भाई अमित सिंह नेगी, निवासी पाल मोहल्ला रेशममाजरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

कोतवाल लुंठी ने बताया कि अमित सिंह नेगी नशे का आदी है, जबकि चिराग बोरा ऑनलाइन गेमिंग और जुए की लत से परेशान था। पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए दोनों ने परिवार के बदरीनाथ जाने का इंतजार किया और घर में रखे गहने व नकदी चुरा लिए। आरोपियों ने बताया कि चोरी की गई नकदी का बड़ा हिस्सा नशे और जुए में खर्च किया जा चुका है। कोतवाल लुंठी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषण और बची हुई नकदी बरामद कर ली है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें