देहरादून। अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा लॉकडाउन को देखते हुए आन लाइन शिक्षा शुरू की गयी थी। अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन उत्तराखंड की क्लस्टर कोऑर्डिनेटर आरती रावत, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अहमद इशाक, राज्य परियोजना प्रबंधक शाहिद चौहान ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा आनलाइन शिक्षा का कार्य सुचारू रूप से चार अप्रैल 2020 से चलाया जा रहा है। जिसमें डिजिटल इक्विलाईजर राजकीय विद्यालयों के शिक्षक और छात्र-छात्राओं के समूह बना कर शिक्षण कराया जा रहा है। ताकि छात्रों की शिक्षा प्रभावित न हो। इसके अंतर्गत आनलाइन कक्षाएं व्हाट्सएप्प तथा अन्य सोशल मीडिया के माध्यमों से संचालित की जा रही है। शिक्षकों, फाउंडेशन के समन्वयकों द्वारा बच्चों को विडियो, चित्रों, वर्कशीटों व आडियो क्लिप द्वारा अभ्यास कराया जा रहा है, ताकि छात्र शिक्षा ग्रहण कर सकें|