फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रेडक्रॉस मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष ओंकार चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। भारतीय रेडक्रॉस की मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष के रूप में ओंकार बहुगुणा को चुना गया है। मनोज सेमवाल उपाध्यक्ष बने हैं। इसके अलावा एक और पद पर पदाधिकारी चुने गए। बृहस्पतिवार को भारतीय रेडक्रॉस समिति की ओर से मैनेजिंग कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव हुए। इस दौरान तीन पदों पर पदाधिकारी नियुक्त किए गए। अध्यक्ष ओंकार और उपाध्यक्ष मनोज के साथ ही मोहन खत्री को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर निर्वाचन प्रतिनिधि भगत सिंह बिष्ट ने कहा कि आज जिस तरह निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए हैं, वह संगठन की एकजुटता को प्रदर्शित करता है। इस दौरान प्रदीप रावत, कैलाश प्रसाद पैन्यूली, देवेंद्र खत्री, डॉ. हरीश चंद्र शर्मा, प्रेमबल्लभ भट्ट, दीपक पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें