एक कुंटल खाद्यान्न पुलिस को सौंपा देहरादून। इंदिरा क्राफ्ट वेलफेयर सोसायटी की ओर से जरूरतमंद लोगों के लिए एक कुंटल खाद्य सामग्री पुलिस को सौंपी गई। संस्था प्रेजिडेंट मधु गुप्ता ने कहा कि यह खाद्य सामग्री शिविर व रेन बसेरों में रह रहे लोगों के लिए भिजवाई गई है। लक्ष्मण चौकी प्रभारी लोकेंद्र बहुगुणा के माध्यम से सामग्री केंद्रों में पहुंचाई जाएगी। कहा कि संस्था ने पहले भी टर्नर रोड व अन्य इलाकों में जरूरतमंद मजदूरों तक मदद पहुंचाई।