थाना प्रेमनगर में जमीन के नाम पर दस लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष प्रेमनगर कुलदीप पंत ने बताया कि यशवंत सिंह निवासी तिलवाडी विकासनगर ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि वह घर बनाने के लिए प्रेमनगर में भूमि खरीदना चाहता था। इसके लिए उसने दो लोगों अब्दुल कादिर व रुहुल अमी निवासी राज जीवन नगर चिल्काना रोड सहारनपुर से संपर्क किया। दोनो प्रेमनगर में मैमर्स फाइल डेवलेपमेंट एंड रियलएटर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जमीन का सौदा करते हैं। बताया कि इन दोनों लोगों ने प्रार्थी को प्रेमनगर, देहरादून में विजय चौधरी व विवेक चौधरी राज मार्केट वसन्त विहार, देहरादून की भूमि दिखाई। जो उसे पसंद आ गई। इन दोनों लोगों ने उसे बताया कि वह भूमि उन्ही की है। कुछ दिनों में उसके नाम भूमि की रजिस्ट्री हो जाएगी। बताया कि इसके बाद दोनों लोगों के भू स्वामियों के साथ कचहरी में मिलने को कहा। इसके बाद अब्दुल कादिर और रुहुल ने उसे भू स्वामियों से मिलाया। भू स्वामियों ने उसे विश्वास दिलाया कि जमीन पूरी तरह से ठीक है और इसमें कोई बाधा नहीं है। जिसके बाद उसने दस लाख रुपये का बैमाना कराकर उन्हें भुगतान कर दिया। लेकिन इसके बाद सभी लोगों ने भूमि की रजिस्ट्री उनके नाम नहीं कराई। पैसे मांगने पर उल्टा उन्हें धमकाया जा रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने सभी चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुर कर दी है।