उत्तराखंड के रानीखेत में एक डंपर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई।
सोमवार को डंपर (यूपी 53एटी7898) हल्द्वानी से रेता लेकर रानीखेत की ओर आ रहा था। रानीखेत से 14 किमी. पहले उपराड़ी में डंपर अनियंत्रित होकर लगभग 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे में चालक भीम सिंह उर्फ़ सोनू (29) पुत्र मोहन सिंह निवासी दुभणा देवलीखेत की मौके पर ही मौत हो गई।