फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से एक और मौत, स्वास्थ्य विभाग नहीं ले रहा सुध

Wed, 05 Apr 2017 09:55 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में स्वाइन फ्लू से एक और मरीज की मौत हो गई है। पटेलनगर स्थित श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में रविवार को मरीज की मौत हुई थी।
विज्ञापन


हालांकि अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को मौत की सूचना बुधवार को दी। इसके साथ ही स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या दो हो गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहारनपुर निवासी 38 वर्षीय महिला मरीज को स्वाइन फ्लू के संदिग्ध लक्षण मिलने के बाद 30 मार्च को रात दस बजे श्री

महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान दो अप्रैल को महिला की मौत हो गई। अस्पताल ने बुधवार पांच अप्रैल को मामले की

जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी। सीएमओ डा. वाईएस थपलियाल ने बताया कि अस्पताल ने अपनी लैब में ही जांच कर स्वाइन फ्लू की पुष्टि की है।

मरीज को भर्ती करते और सैंपल लेते वक्त विभाग को जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि विभाग एनसीडीसी से जांचे गए सैंपल को ही

आधिकारिक मानता है। जिले में अब तक कुल 27 मरीजों के सैंपल की जांच हुई है, जिनमें चार में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें