फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर थाना क्षेत्र के खुशहालपुर में कारोबारी के घर पर परिवार को बंधक बनाकर डकैती को अंजाम देने के आरोपी दो बदमाश को पुलिस ने करीब 15 मिनट चली मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान जवाबी हमले में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, एक बदमाश को पुलिस ने हरिद्वार जिले से गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से पुलिस को 315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, नकदी और एक यूटिलिटी मिली है। डकैती में शामिल तीन बदमाश फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पांच जून की रात को बदमाशों ने सहसपुर के खुशहालपुर गांव निवासी पैकिंग मटेरियल कारोबारी फुरकान अहमद के परिवार को तमंचे की नोक पर बंधक बनाकर 70 हजार की नकदी, करीब आठ लाख कीमत के आभूषण और स्कूटी लूट कर फरार हो गए थे।



पुलिस ने कारोबारी की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी अजय सिंह ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस और एसओजी की सात संयुक्त टीमों का गठन किया था। टीम सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, रुड़की और पौंटा साहिब में बदमाशों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन


13 जून को रात को पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश एक यूटिलिटी वाहन से सहारनपुर से विकासनगर की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने दर्रारेट चेक पोस्ट पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने एक तेज रफ्तार यूटिलिटी को रोकने का प्रयास किया। लेकिन, यूटिलिटी बैरिकेड तोड़ कर धर्मावाला की ओर निकल गई।

पुलिस टीम ने यूटिलिटी का पीछा शुरू किया। रात करीब ढाई बजे यूटिलिटी तिमली से धर्मावाला के बीच एक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले के गंदेवड़ा निवासी एक बदमाश रमजान उर्फ रमजानी को गिरफ्तार कर लिया।



वहीं, मुजफ्फरनगर जिले के किदवई निवासी दूसरा बदमाश बबलू बादशाह पुलिस पर तमंचे से फायर झोंक कर जंगल की ओर भाग गया। पुलिस के जवाबी फायर में बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह नीचे गिर गया। पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी का उसको दबोच लिया। इस बीच एसएसपी अजय सिंह भी मुठभेड़ स्थल पहुंच गए और घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस टीम को शाबाशी दी।

पुलिसकर्मी बदमाश को उपचार के लिए धर्मावाला स्थित एक संस्था के अस्पताल लेकर आए, जहां से उसको उप जिला अस्पताल विकासनगर रेफर कर दिया। उप जिला अस्पताल में बदमाश का उपचार करवाया गया। बदमाशों से पूछताछ के दौरान घटना में चार और बदमाशों के शामिल होने की बात सामने आई।

टीम ने सहारनपुर जिले के कैलाशपुर निवासी बदमाश फरीद उर्फ नजीर को हरिद्वार से गिरफ्तार किया। बदमाश हाल में रुड़की क्षेत्र के पिरान कलियर में रह रहा था। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। घटना में शामिल सहारनपुर जिले के गंदेवड़ा निवासी नसीम, गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के महमूदनगर निवासी सलमान और साबिर फरार बताए जा रहे हैं।



-

वर्जन



खुशहालपुर में डकैती की घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही अन्य तीनों आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंंगे। जिले में किसी भी वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी को बिल्कुल भी नहीं बख्शा जाएगा। - अजय सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें