फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नशीला बिस्कुट खिलाकर ई-रिक्शा लूटने वाले गिरोह एक बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
I-आरोपी के पास से तीन ई-रिक्शा बरामद, फरार साथियों की तलाश में दी जा रही दबिश
विज्ञापन

I
Iसवारी बनकर ई-रिक्शा में बैठकर चालक को बहाने से नशीला बिस्कुट खिलाकर ई-रिक्शा लूटने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो साथियों की तलाश पुलिस कर रही है। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर तीन ई-रिक्शा भी बरामद कर ली गई हैं। एक ई-रिक्शा कलियर से चोरी किया गया था।I
I
I
Iकलियर थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि कलियर निवासी अहसान ने 23 सितंबर 2023 को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसका ई-रिक्शा चोरों ने पंजाब नेशनल बैंक के पास से चोरी कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी उमेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन

I
Iटीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कस्बा सरधना कालन्द के पास विपिन भट्ठे से एक आरोपी को तीन ई-रिक्शा के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम बाबू निवासी शाहजहां कालोनी थाना लिसाड़ी गेट मेरठ हाल निवासी कालन्द के पास विपिन ईंट-भट्ठा सरधना बताया।
I
I
I
Iआरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी वकील उर्फ गोविंदा निवासी मेरठ और अखिल निवासी सरधना के साथ मिलकर तीन ई-रिक्शा चोरी किया है। एक पिरान कलियर और दो ई-रिक्शा मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से चोरी हुए हैं। आरोपी ने बताया कि वह पहले ई-रिक्शा की बुकिंग करते हैं फिर चालक को चाय बिस्कुट के साथ नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर ई-रिक्शा चोरी कर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन

I
Iउन्होंने उर्स/मेले में भी पहले रिक्शा किराए पर लेकर रुड़की गए थे। इस बीच उन्होंने चालक को बिस्कुट खिलाकर बेहोश कर सड़क किनारे छोड़कर ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए थे। आरोपी बाबू निवासी शाहजहां कालोनी मेरठ को गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपी के पास चोरी किया गया ई-रिक्शा भी बरामद हुआ है। फरार आरोपी वकील उर्फ गोविंदा और अखिल की तलाश की जा रही है। टीम में थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी, एसआई उमेश कुमार, सोनू चौधरी, इलियास अली शामिल रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें