यहां बाजार चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान 17 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बाइक भी सीज कर दी है।
बाजार चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि रविवार रात करीब सात बजे पुलिस काशीरामपुर तल्ला गूलर पुल के समीप गश्त कर रही थी।
तभी उन्हें लालपानी की ओर से झूला बस्ती निवासी शहनवाज पुत्र अय्यूब तेज रफ्तार बाइक में आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने अब उसे रोककर तलाशी ली तो बाइक के पीछे बांधे एक थैले के अंदर से डब्बों में भरी कच्ची शराब बरामद हो गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।