फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। सहसपुर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को देसी शराब के 51 टेट्रा पैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को सहसपुर थाना पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिसकर्मियों ने जमनीपुर में भारत गैस एजेंसी से कुछ दूरी पर आम के बाग के पास एक व्यक्ति को सफेद रंग का प्लास्टिक का कट्टा ले जाते हुए देखा। थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने कट्टे की तलाशी ली तो उसमें से देसी शराब के 51 टेट्रा पैक मिले। बताया कि आरोपी ने अपना नाम बैरागीवाला निवासी नरेंद्र कुमार उर्फ बिल्लू बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें