सहसपुर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को बड़ा रामपुर निवासी साहिल को 7.30 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि ऑपरेशन ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिस ने चांचक में रेशमफार्म के पास खाली प्लॉट में एक युवक को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा। पुलिस ने युवक की तलाशी ली। युवक के पास से पुलिस को 7.30 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।