फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शराब के 60 टेट्रा पैक के साथ एक गिरफ्तार

Fri, 20 Jun 2025 01:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहसपुर थाना पुलिस ने तिपरपुर से एक व्यक्ति को देसी शराब के 60 टेट्रा पैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया बुधवार शाम पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। सभावाला से तिपरपुर की ओर जा रहे रास्ते पर पुलिस को एक व्यक्ति प्लास्टिक के सफेद कट्टे के साथ खड़ा दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने व्यक्ति की जांच की। कट्टे से देसी शराब के साथ टेट्रा पैक मिले। व्यक्ति ने अपना नाम थाना क्षेत्र के तिपरपुर निवासी मामराज बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें