रायपुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 15 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। आरोपी शराब को कार में भरकर ले जा रहा था। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी कुंदन राम ने बताया, पुलिस टीम पुलिया नंबर छह के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक आई-10 कार दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने कार मोड़ने का प्रयास किया। शक होने पर कार रोककर चेक किया गया तो शराब की 15 पेटी बरामद हुई। आरोपी की पहचान राकेश निवासी गांधीग्राम के रूप में हुई। आरोपी ने बताया, उसने यह शराब एक-एक पेटी कर जमा की थी। इसे बेचने जा रहा था।