फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सट्टा लगवाने के आरोप में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। कैंट पुलिस ने अवैध सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बांस के जंगल के पास लोगों को ऑनलाइन सट्टा लगवा रहा था। उसके कब्जे से सट्टा कॉपी, पेन और 4230 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हरक बहादुर थापा (56) निवासी प्रेमपुर माफी, कोलागढ़ रोड, कैंट बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करता है। बरसात के कारण काम नहीं मिलने पर वह जल्द पैसा कमाने के लालच में लोगों को ऑनलाइन सट्टा खिलाने लगा था। वह लोगों से ऑनलाइन सट्टा लगवाता और जीतने पर मिलने वाली धनराशि में से कमीशन काटकर बाकी रकम संबंधित व्यक्ति को देता था। थाना प्रभारी संतोष सिंह कुंवर ने बताया आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें